फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The army fought against terrorism with valor and courage

Rampur Bushahar News: सेना ने आतंकवाद के खिलाफ शौर्य और साहस से लड़ी लड़ाई

Sat, 10 May 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The army fought against terrorism with valor and courage
हीरा सिंह कटोच पूर्व सैनिक
पूर्व सैनिकों ने सीमा पर तैनात जवानों की थपथपाई पीठ
विज्ञापन

बोले-पाकिस्तान के नापाक इरादों को सिखाया सबक
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर ( कुल्लू)। आतंकवाद के खिलाफ भारत की सेना ने जबरदस्त कार्रवाई की है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सेना का जवानों ने दिखा दिया कि वे हर नापाक इरादे को खाक करने में सक्षम हैं। यह कहना पूर्व सैनिकों का है। उनका कहना है कि सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए सबक है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। पूर्व सैनिकों ने मिशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई को लेकर भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की।
1. डोगरा रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हीरा सिंह कटोच निवासी शकरौली ने कहा कि भारतीय सेना हमारा गौरव है। हमारा देश इनसे सुरक्षित है। हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। सारा देश सरकार और हमारे वीर सैनिकों के साथ है।
विज्ञापन


2.आईटीबीपी से सेवानिवृत्त निरथ निवासी मस्त राम शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने बेहतरीन काम किया है। देश सरकार के हर फैसले के साथ खड़ा है। सरकार ने जो कार्रवाई की है उसकी समय के हिसाब से सबसे ज्यादा जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



3. आटलेरी सेना में नायक रहे सेवानिवृत्त निवासी नित्थर प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले का जवाब हमारे वीर योद्धाें ने दिया है। हमारे वीर सिपाहियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। सेना की कार्रवाई पर पूरा देश गर्व कर रहा है।

4. डोगरा रेजिमेंट में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त नित्थर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना बेहद जरूरी था। इसका काम हमारी सेना ने कर दिखाया है। देश को अगर हमारी जरूरत पडे़ तो हम तैयार हैं।

हीरा सिंह कटोच पूर्व सैनिक

हीरा सिंह कटोच पूर्व सैनिक

हीरा सिंह कटोच पूर्व सैनिक

हीरा सिंह कटोच पूर्व सैनिक

हीरा सिंह कटोच पूर्व सैनिक

हीरा सिंह कटोच पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed