फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The administration started preparations for Raulane and Holi festival

Rampur Bushahar News: राऊलाने और होली उत्सव की प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां

Tue, 16 Dec 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The administration started preparations for Raulane and Holi festival
कल्पा के राऊलाने और सांगला के होली उत्सव को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते उपायुक्त किन्नौर। स
. उपायुक्त ने अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


. अगले साल मार्च में होंगे दोनों उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पर्यटन स्थल कल्पा के राऊलाने और सांगला के होली उत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू का दी हैं। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अगले साल मार्च में इन दोनों उत्सवों का आयोजन प्रस्तावित है।रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को दोनों उत्सवों की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने दोनों उत्सवों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्सवों के दौरान शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटकों और मेहमानों के लिए पर्याप्त आवास व्यवस्था, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात, स्वास्थ्य व स्वच्छता सुविधाओं समेत आपातकालीन सेवाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय एवं पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर भी बल दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को अवसर देने के निर्देश दिए। इस मौके पर कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाईक, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण गौतम, सीएमओ डॉ. आरके नेगी, सांगला पंचायत प्रधान देव सांकी नेगी, कल्पा पंचायत प्रधान सरिता देवी, उपप्रधान कल्पा पंचायत राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article