{"_id":"6ac643b374d65a03530c7e65","slug":"the-administration-expressed-concern-over-the-functioning-of-the-public-works-department-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-171802-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक माह पहले दिए निर्देश, फिर भी नहीं सुधरी ज्यूरी-सराहन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक माह पहले दिए निर्देश, फिर भी नहीं सुधरी ज्यूरी-सराहन सड़क
विज्ञापन
रामपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेले की तैयारियाें की समीक्षा करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह। संवा
प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई चिंता
सड़क पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करे लोक निर्माण विभाग : एसडीएम
शालाबाग से सराहन तक खतरा बने पेड़ भी नहीं हटे, नवरात्र से पहले काम पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ज्यूरी-सराहन सड़क की बदहाल स्थिति और यातायात जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। एक माह पहले शालाबाग से सराहन तक सड़क के किनारे खतरा बने पेड़ों को हटाने और ज्यूरी-सराहन सड़क को सुधारने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है। इन दिनों ही मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में नवरात्र और दशहरा पर्व के दौरान यहां यातायात व्यवस्था बनाना चुनौतियों भरा बन जाएगा। अब प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को नवरात्र से पहले कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को नवरात्र और दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सड़क कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को आपसी समन्वय से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि नवरात्र शुरू होने से पहले सड़क से संबंधित आवश्यक कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में पंचायत प्रधानों ने भी लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए सड़क की स्थिति में सुधार की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नवरात्र और दशहरा पर्व के दौरान सराहन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से वाहनों की संख्या में भी इजाफा होगा। ऐसे में सड़क पर जाम और यातायात अव्यवस्था की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को खतरा बने पेड़ों को हटाने समेत सड़क सुधार के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने को कहा, ताकि पर्व के दौरान लोगों को यातायात संबंधी परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थल में जाम की समस्या से लोगों का दो चार न होना पड़े इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए जाने जरूरी हैं। नवरात्र से पूर्व सड़क से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सराहन प्रेम नेगी, सराहन पंचायत प्रधान सोहन पांटू, बधाल पंचायत प्रधान किना देवी सोनी, व्यापार मंडल सराहन प्रधान शेर सिंह सोनी, वन विभाग के आरओ कुंदन नेगी, थाना प्रभारी झाकड़ी सुनील दत्त नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।