{"_id":"6ac23c0a12a24448330d184f","slug":"tgt-arts-teacher-posted-at-mashranh-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171469-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मशरांह स्कूल में टीजीटी आर्ट्स शिक्षक तैनात, पढ़ाई होगी सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मशरांह स्कूल में टीजीटी आर्ट्स शिक्षक तैनात, पढ़ाई होगी सुचारु
विज्ञापन
. लंबे समय से रिक्त था पद, शिक्षा मंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। राजकीय उच्च विद्यालय मशरांह में लंबे समय से रिक्त टीजीटी आर्ट्स के पद पर शिक्षक की तैनाती कर दी गई है। इससे क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस पद को भरने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान कृष्ण दत्त शर्मा ने बताया कि शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई अब सुचारु रूप से चल सकेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। थरोच पंचायत के उपप्रधान और चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीश सिसौदिया ने भी शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार चौपाल क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सिसौदिया ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में रिक्त अन्य पदों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। उन्होंने जरूरी सुविधाओं को भी जल्द पूरा करने की मांग की। यह तैनाती चौपाल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।