फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tenders for widening the road from Sainj to Kandugad should be issued soon

Rampur Bushahar News: एनएच-305 की खस्ताहालत से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द मिले राहत

Sun, 19 Jul 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tenders for widening the road from Sainj to Kandugad should be issued soon
एनएचएआई के अधिकारियों से एनएच 305 की हालत सुधारने की उठाई मांग। संवाद
.सैंज से कंडुगाड तक सड़क के चौड़ीकरण के जल्द हों टेंडर
विज्ञापन


जल्द नहीं सुधरी एनएच की हालत तो जनता के साथ मिलकर होगा संघर्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी और निरमंड उपमंडल को जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-305 की हालत दयनीय बनी हुई है। सैंज से लेकर जलोड़ी जोत तक हालत बेहद खराब है। सड़क के चौड़ीकरण का मामला अभी भी ठंडे बस्ते में है। एनएच की खस्ताहालत को सुधारने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा आनी के अध्यक्ष पदम प्रभाकर एनएचएआई आनी के सहायक अभियंता से मिले। उन्होंने एनएच से जुड़ी समस्याओं और कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सैंज से जलोड़ी तक करीब 53 किलोमीटर नेशनल हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। सैंज से कंडुगाड चौड़ीकरण का कार्य वर्षों से लटका हुआ है। चौड़ीकरण न होने से सड़क पर हर वक्त जोखिम बना रहता है। इस सड़क को चौड़ा करने का मामला अप्रूवल के लिए मंत्रालय में लंबित है। लूहरी से लेकर कंडुगाड तक आम जनता परेशानियों का सामना कर रही है। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सेब उत्पादन पर निर्भर करती है और जल्द ही सेब की फसल मंडियों में भेजी जाएगी, लेकिन खस्ताहाल सड़क बागवानों की चिंता बढ़ा रही है। अब बरसात का मौसम भी है और मुख्य सड़क ही खस्ताहालत में है। उन्होंने सैंज से कंडुगाड तक सड़क के चौड़ीकरण का जल्द टेंडर लगाने की मांग की ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द सड़क की हालत नहीं सुधरी, तो जनहित संघर्ष मोर्चा आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा। एनएचएआई आनी के सहायक अभियंता ज्ञान भारती ने कहा कि सेब सीजन को लेकर एनएच पर वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि धारा मोड़ में फौरी रूप से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article