फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ten new corona cases in kinnaur

किन्नौर में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले

Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले में 10 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 3272 है। स्वास्थ्य विभाग ने 315 सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए थे। इसमें 301 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें 10 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 14 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। इसमें सुन्नम से 2, सांगला मुख्य बाजार से 8 मामले सामने आए हैं। डॉ. सोनम नेगी कहा कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 25 हो गई है। जिले मे अभी तक कोविड-19 के कुल 65196 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 61817 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में कुल 3335 मामले पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 के कारण 38 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed