फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ten-day NCC ATC camp concluded at Saraswatinagar College

Rampur Bushahar News: कैडेट्स ने राइफल से फायरिंग करना सीखा

Sat, 24 May 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में दस दिवसीय एनसीसी एटीसी कैंप संपन्न
विज्ञापन

कैंप में दो काॅलेजों और 15 स्कूलों के 422 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री काॅलेज सरस्वतीनगर में एनसीसी का दस दिवसीय एटीसी कैंप संपन्न हो गया। कैंप का आयोजन 8 एचपी बटालियन रामपुर बुशहर ने किया। इसमें दो महाविद्यालयों और 15 विद्यालयों के 422 कैडेट्स शामिल हुए। कैंप का आयोजन बटालियन के ऑफिसर कमांडिंग कर्नल एनजेएस सिंधु के नेतृत्व में किया गया। कैंप के दौरान कैडेट्स को राइफल से फायरिंग करना सिखाया गया। बैटल व ड्रील की बारीकियों से कैडेट्स को अवगत करवाया गया। आपातकालीन स्थिति में बचाव के तरीकों के बारे में भी कैडेट्स को जानकारी दी गई। ऑफिसर ले. विपिन सरकैक ने कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण जानकारी दिया। कर्नल एनजेएस सिंधु ने एनसीसी के लाभों और जीवन में एनसीसी की भूमिका के बारे में बताया। कैंप के दौरान जुब्बल के एसएचओ ने कैडेट्स को साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वन विभाग के डीएम धर्म चंद शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। अमिषा चौहान ने स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एनडीआरएफ रामपुर से आई टीम ने आपदा से बचाव के तरीके सिखाए। कैंप में कैडेट्स को अन्य सैन्य प्रशिक्षण भी दिए गए। इस अवसर पर कालेज के एनसीसी अधिकारी ले. रोहित मोक्टा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed