फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   temple innaugration in phooh

देवा यूलसा नारेनस मंदिर के लोकार्पण पर झूमे लोग

Tue, 23 Aug 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
temple innaugration in phooh
सुन्नम में देवता यूलसा नारेनस के भव्य मंदिर का लोकार्पण करते विधायक जगत सिंह नेगी - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव सुन्नम में देवता यूलसा नारेनस के भव्य मंदिर का लोकार्पण किया। इस मंदिर का निर्माण करीब एक करोड़ से की लागत से किया गया है। देवता साहिब के इस मंदिर के निर्माण की आधारशिला भी विधायक जगत सिंह नेगी ने ही रखी थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक का सुन्नम पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में झूमते और गाते हुए मंदिर परिसर पर पहुंचे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तंजिन ढाडुल नेगी ने कहा कि भव्य मंदिर के निर्माण में विधायक जगत सिंह नेगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विधायक जगत सिंह नेगी इस अवसर पर कहा कि देवी-देवताओं का हमारे समाज में एक विशेष स्थान है। लोगों की आस्था देवालयों से जुड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जब-जब भी उन्हें जनता ने चुनकर भेजा उन्होंने किन्नौर में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने को महत्व दिया है। इसके साथ ही लोगों के आस्था के केंद्र देव मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किए हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, महासचिव निर्मल चंद्र नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी और कांग्रेस जिला प्रवक्ता केसर नेगी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed