फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   technical awarness camp held in kinnaur teacher in rekangpeo

तकनीकी रूप से सशक्त होंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक

Wed, 01 Dec 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
technical awarness camp held in kinnaur teacher in rekangpeo
किन्नौर जिले में स्टार प्रोजैक्ट के माध्यम से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों को क? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत किन्नौर के शिक्षक प्रशिक्षित होंगे। स्टार्स प्रोजेक्ट (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्टस फॉर स्टेटस) के तहत डाइट रिकांगपिओ में सरकारी स्कूलों के 31 स्कूल प्रमुखों के लिए टेक्नोलॉजी अनेबलमेंट के क्षेत्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे शिक्षक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में कोरोनाकाल के दौरान ऑनलाइन शिक्षा देने में शिक्षकों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसको देखते हुए शिक्षकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने के लिए विभाग ने यह पहल शुरू की है। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर के प्रधानाचार्य और परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शिक्षक भी प्रभावशाली तरीके से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करें। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के माध्यम से प्रदेश सहित किन्नौर जिले के 4 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन

अब वह डाइट रिकांगपिओ में 5 दिन तक किन्नौर जिले के विभिन्न स्कूलों से आए स्कूल प्रमुखों को टेक्नोलॉजी अनेबलमेंट के तहत प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षित स्कूल प्रमुख अपने अपने स्कूल के शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी में सक्षम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा विभाग समय-समय पर स्कूलों में जाकर इससे संबंधित फीडबैक भी लेती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed