फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Taxi

दो महीने से ठप पडा है ऑटो टैक्सी का कामकाज

Sat, 30 May 2020 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में एक जून से टैक्सी और ऑटो सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। पूरे देश और प्रदेश में लॉकडाउन के चलते दो महीने से ठप पड़ी सेवाओं के बहाल होने से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित मापदंड और निर्देशों के अनुसार टैक्सी और ऑटो संचालन के लिए कोरोना वायरस कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए ऑटो ऑपरेटर और चालकों को रविवार को कॉलेज मैदान पाट बंगला में स्थानीय प्रशासन उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय रामपुर की ओर से आवश्यक परीक्षण दिया जाएगा। चालकों को चालक सीट के पीछे अपने ऑटो रिक्शा को पारदर्शी, प्लास्टिक सीट या प्लास्टिक पेपर से कवर करना होगा। जो ऑटो रिक्शा यूनियन में पंजीकृत है, उसे ऑपरेटर यूनियन के निर्देशानुसार ही चलना होगा। बिना पंजीकरण ऑटो चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उधर, ऑटो यूनियन के प्रधान देवी सिंह बुशहरी ने कहा कि पाट बंगला में सैनिटाइजर करने के बाद प्रशासन के आदेश के बाद ऑटो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा में मरम्मत कार्य के लिए मेकेनिक लाते हुए कोई भी सदस्य अपने ऑटो रिक्शा में सवारियां न बैठाएं। उल्लंघन करने पर उस व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने बताया कि नाथपा-झाकड़ी पावर स्टेशन के सौजन्य से सभी टैक्सी और ऑटो रिक्शा का सैनिटाइजेशन रामपुर कॉलेज खेल मैदान में 11:30 बजे से किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन आने के बाद ऑटो टैक्सी चलाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed