फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Swachhata Pakhwada' (Cleanliness Fortnight) launched at Rampur College

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

Thu, 17 Sep 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Swachhata Pakhwada' (Cleanliness Fortnight) launched at Rampur College
​रामपुर कॉलेज में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ में उपस्थित ​शिक्षक और एनएसएस स्वयं
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को एनएसएस इकाई ने 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष चौहान और प्रो. रंजू नेगी ने स्वच्छता गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवक महाविद्यालय परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान चलाएंगे। महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के गोद लिए गए रचोली गांव में स्वच्छता और जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों को स्वच्छता, स्वच्छता जागरूकता, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिसर और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के बारे लोगों को जागरूक करने जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की जाएगी। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article