फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SVM Nithar players dominate in cluster level sports competition

Rampur Bushahar News: संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छाए एसवीएम नित्थर के खिलाड़ी

Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
SVM Nithar players dominate in cluster level sports competition
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छाए एसवीएम नित्थर के खिलाडी ट्राफी के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नित्थर(कुल्लू)। एसवीएम की 14 जून से चल रही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। स्कूल के मुख्याध्यापक प्रेम पॉल शर्मा ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के बाल वर्ग छात्र में नित्थर प्रथम स्थान पर रहा। बाल वर्ग छात्र में कबड्डी में नित्थर स्कूल प्रथम रहा। बाल वर्ग छात्रा कबड्डी में भी नित्थर स्कूल प्रथम रहा। भाषण में सात्विक ठाकुर प्रथम और मनका ठाकुर सुलेख में द्वितीय स्थान पर रही। योगासन में भी स्कूल की छात्राओं ने दूसरा, समूह गान में द्वितीय और बैडमिंटन में भी द्वितीय स्थान पर रही। मुख्याध्यापक प्रेमपॉल शर्मा ने सभी बच्चों को उनकी इस उपलब्धि पर पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल में प्रथम रही टीम अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता कुमारसैन में 20 से 22 जून तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed