फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Supreme Court Judge Sanjay Karol, Shalkhar, Natural Farming, Pooh, Kinnaur

Rampur Bushahar News: प्राकृतिक खेती ने लुभाया मन, सेवानिवृत्ति के बाद न्यायाधीश इसी में बिताएंगे जीवन

Fri, 21 Jun 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Judge Sanjay Karol, Shalkhar, Natural Farming, Pooh, Kinnaur
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल शलखर पहुंचकर ग्रामीणों के खेतों में ज
शलखर में ग्रामीणों की प्राकृतिक खेती का जायजा लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने जाहिर की ईच्छा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह(किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्र में ग्रामीण प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने सराहना की है। उन्होंने शुक्रवार को पूह खंड के शलखर पहुंचकर ग्रामीणों के खेतों में जाकर प्राकृतिक खेती का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद प्राकृतिक खेती करने की ईच्छा जताई। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल शुक्रवार को पूह ब्लॉक के आदर्श प्राकृतिक गांव शलखर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने न्यायाधीश को बताया कि वे नौ साल से बौद्ध गुरु लोचा रिंबोछे के दिए धार्मिक ज्ञान और आस्था को देखते हुए प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। यहां किसान और बागवान अपने खेतों में सेब, मटर, राजमाह और अन्य सब्जियों के उत्पादन में कीटनाशकों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। वे प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। हालांकि, शुरू में वातावरण में बदलाव के चलते कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन वर्ष 2018 के बाद कृषि विभाग के साथ जुड़कर प्राकृतिक खेती की जानकारी ली। उसके बाद वे प्राकृतिक तरीके से रोगों और कीटों पर नियंत्रण कर रहे हैं। यहां किसान रासायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें गोमूत्र, गोबर, गुड़, खट्टी लस्सी आदि का मिश्रण होता है। न्यायाधीश किसानों की बताई जैविक खाद की इस विधि से काफी प्रभावित हुए और सेवानिवृत्ति के बाद अपने खेत में प्राकृतिक खेती करने की इच्छा जाहिर की।


इस मौके पर एडीएम पूह विनय मोदी, जिला बागवानी अधिकारी भूपेंद्र सिंह नेगी, विषय विशेषज्ञ शमशेर देहरू, देवराज कायथ, उद्यान विकास अधिकारी राधेश नेगी, जिला कृषि अधिकारी एवं परियोजना निदेशक आत्मा ओम प्रकाश बंसल, खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा जय नेगी, अरुण, पंचायत प्रधान सुमन लता नेगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed