फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sunderkand recitation was organized

Rampur Bushahar News: श्रीराम के जयकारों से गूंजा खेगसु, भक्ति रस में डूबे लोग

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sunderkand recitation was organized
खेगसु में आयोजन सुंदरकांड पाठ एवं कथा का अनुसरण करते श्रद्धालु। संवाद
. सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, साध्वी गार्गी भारती ने राम भक्ति का समझाया महत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के खेगसु में मंगलवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने भव्य रूप से सुंदरकांड पाठ और कथा का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन ऑक्शन प्लेटफॉर्म सब्जी मंडी खेगसु में किया गया, जहां सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक भक्ति का सुंदर वातावरण बना रहा। कथा व्यास के रूप में पधारी साध्वी गार्गी भारती ने अपने मधुर और प्रेरणादायक प्रवचनों के माध्यम से सुंदरकांड के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड केवल एक धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि जीवन में साहस, सेवा, निष्ठा और विश्वास का संदेश देने वाला अद्भुत अध्याय है। उन्होंने हनुमान जी के चरित्र को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करे और अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करे, तो हर कठिनाई स्वत: ही दूर हो जाती है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक श्याम नंद, एमडी अकेला का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में साध्वी गुरु गीता भारती, मीनू भारती, स्वामी धीरा नंद, महात्मा अमरिंदर सिंह, महात्मा हरी चंद, कर्म चंदए नरेश, गंगा राम चंदेल सहित अनय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article