फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sundar Bala becomes the District President of the ASHA Workers' Union, Shimla

Rampur Bushahar News: आशा कार्यकर्ता संघ शिमला की जिला प्रधान बनी सुंदर बाला

Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sundar Bala becomes the District President of the ASHA Workers' Union, Shimla
आशा कार्यकर्ता संघ ने शिमला जिला के लिए अपनी नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का किया गठन। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन

नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन, राजकुमारी, मधु और कमलेश को बनाया उपप्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आशा कार्यकर्ता संघ ने शिमला जिले के लिए नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इस दौरान रोहड़ू की सुंदर बाला को जिला प्रधान चुना गया। यह चुनाव राज्य प्रधान पुष्पा मांटा की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन के दौरान संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश महामंत्री शशि लता की देखरेख में हुई। राजकुमारी, मधु और कमलेश को उपप्रधान नियुक्त किया गया। ममता जक्टा को जिला सचिव और संधीरा को वित्त सचिव चुना गया। जिला कार्य समिति सदस्यों में सुषमा चौहान, आशा धांटा, भाग्य लक्ष्मी और प्रोमिला शामिल हैं। इस अवसर पर आशा यूनियन प्रभारी अमी चंद डोगरा और भामंस प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा मांटा और प्रदेश महामंत्री शशि लता ने प्रदेश सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन पर कार्य का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन उनकी न्यायोचित मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने सरकार को प्रदेशव्यापी संघर्ष की चेतावनी दी। संघ की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा मांटा और प्रदेश महामंत्री शशि लता ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं पर काम का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन उनकी उचित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो वे पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृज लाल शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित थे।

केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त,मची अफरा तफ़री

केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त,मची अफरा तफ़री- फोटो : credit

केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त,मची अफरा तफ़री

केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त,मची अफरा तफ़री- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article