{"_id":"5f25a4838ebc3e63be762f1f","slug":"suicide-rampur-hp-news-sml3403442200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुतुक्सा में 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुतुक्सा में 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। जिले के पुलिस थाना भावानगर के तहत आने वाले लुतुक्सा में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लुतुक्सा में युवती किराये के कमरे में रह रही थी।
पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को काचरंग गांव की एक 16 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा के लुतुक्सा में फंदे से लटक कर खुदकुशी करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही भावानगर थाने से उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राजू और एसएचओ कश्मीर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पंखे के हुक के साथ फंदा बनाकर लटक रही छात्रा के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। छात्रा परियोजना के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार को अपने गांव काचरंग से राखी लेने के लिए यहां आई हुई थी, लेकिन शनिवार को छात्रा ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने आई लव यू मम्मी, पापा और ब्रदर लिखा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने भावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी भावानगर राजू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छात्रा आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है। छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।