फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were made aware about HIV, AIDS and Hepatitis

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स, हेपेटाइटिस के प्रति किया जागरूक

Fri, 28 Nov 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति ने सिविल अस्पताल रोहड़ू के सहयोग से शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स, हेपेटाइटिस, महिलाओं में ऑयरन, शरीर में खून की कमी और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने की। सत्र की शुरुआत डॉ. मोनिका रैणा और प्रो. दीक्षा कुमारी की ओर से मुख्य अतिथि और संसाधन व्यक्ति के स्वागत के साथ हुई। प्रो. शिफाली थांटा ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. कृतिक मेहता ने जागरूकता सत्र में कई ज्वलंत विषयों को उठाया। आईसीटीसी एसटीसी रोहड़ू के प्रभारी डॉ. कृतिक मेहता ने व्याख्यान दिया। उनके व्याख्यान में महिलाओं मे खून की कमी और स्वच्छता पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने न केवल छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया, बल्कि शिविर से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए। काउंसलर आक्षी तेगटा और वरिष्ठ लैब तकनीशियन अमित शर्मा के मार्गदर्शन में एचआईवी/हेपेटाइटिस का कई छात्रों ने स्वैच्छिक रूप से परीक्षण दिया। सत्र में डॉ. कृतिक मेहता, समिति की अध्यक्ष डॉ. मोनिका रैणा, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. शालू डोगरा, प्रो दीक्षा कुमारी, प्रो दीक्षा चौहान प्रो विजय लक्ष्मी, डॉ पूनम चौहान, रोशनी चौहान, रंजना, किरण, गुड्डी देवी, आशा देवी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed