{"_id":"69e0e6c353e03d049f072952","slug":"students-should-be-sensitive-and-stay-away-from-drugs-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158270-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील बनें और नशे से दूर रहें विद्यार्थी : लोकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील बनें और नशे से दूर रहें विद्यार्थी : लोकेंद्र
विज्ञापन

. विधायक ने की पीएम श्री पाठशाला आनी के भवन की मरम्मत के लिए तीन लाख देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय आनी में सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित सत्र के शुभारंभ पर स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने शिरकत की। इस दौरान मंडी की बेटी सिया गुलेरिया के साथ हुई हृदय विदारक घटना पर शोक व्यक्त किया और समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया। प्रात: कालीन सभा में विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को सही दिशा और संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवेदनशील बनने और नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या और गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। इस पर सतर्क निगरानी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों का महत्व समझाते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय भवन की मरम्मत से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक लोकेंद्र कुमार ने विद्यालय भवन के मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस मौके पर आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, राम सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।