फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students learned how to give CPR and what to do to control bleeding

Rampur Bushahar News: छात्रों ने जाना सीपीआर कैसे दें और रक्तस्राव नियंत्रण के लिए क्या करें

Sat, 19 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students learned how to give CPR and what to do to control bleeding
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, हिमाचल अग्निशमन सेवा और हिमाचल होमगार्ड के जवान जागरूकता कार्यक
जिंदल विद्या मंदिर स्कूल शोल्टू के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
विज्ञापन

बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता ने अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया


संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। डीडीएमए किन्नौर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, हिमाचल अग्निशमन सेवा और हिमाचल होमगार्ड, पुलिस इन दिनों सामुदायिक और स्कूलों में अग्नि सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करके जागरूक कर रहे हैं।
इसके तहत शनिवार को जिंदल विद्या मंदिर के बच्चों और कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने और आपदा के दौरान हताहतों और चोटों को कम करने के लिए एनडीआरएफ ने स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों को स्कूल सुरक्षा की आवश्यकता और भूकंप से पहले, दौरान और बाद में किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में व्याख्यान और प्रस्तुति के माध्यम से जागरूक किया गया। इसके बाद सीपीआर, रक्तस्राव नियंत्रण, डूबने, घुटन, ले जाने के तरीके और निकासी ड्रिल जैसे चिकित्सा प्राथमिक उपचार के बारे में प्रदर्शन और अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन प्रणाली का लाइव प्रदर्शन और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों में व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल था। अपने संदेश में, जेएसडब्लू के सुरक्षा प्रमुख और बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता ने मानव जीवन, वन्यजीवों और पर्यावरण के लिए खतरों को रोकने में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अभ्यास के बाद डॉग शो हुआ। इस अभ्यास को बड़ी संख्या में छात्रों, कर्मचारियों और लोगों ने देखा। इस मौके पर इंस्पेक्टर नीरज भारती14 एनडीआरएफ की अपनी टीम के साथ, सुंदर लाल प्रभारी फायर स्टेशन रिकांगपिओ, मोहिंदर नेगी प्रभारी फायर पोस्ट भावानगर और अनिल कुमार प्रभारी फायर पोस्ट सांगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed