{"_id":"6917305f5fc6241adf0505ff","slug":"students-honoured-in-programme-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148107-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी खंड के सात स्कूलों को मिला हिम संस्कृति बेस्ट स्कूल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी खंड के सात स्कूलों को मिला हिम संस्कृति बेस्ट स्कूल अवार्ड
विज्ञापन
एसडीएम आनी ने नवाजे प्रतिभागी, देवता कारदार भी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। एसडीएम सभागार में शुक्रवार को हिम संस्कृति सामाजिक संस्था की ओर से विशेष स्कूल स्टूडेंट्स एवं बेस्ट स्कूल अवार्ड 2025 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीडीओ आनी विद्या चौहान और हिमालयन शिक्षा समिति आनी के अध्यक्ष रफ्तार सिंह ठाकुर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय आनी के विद्यार्थियों सीता, मन्नत, ऋतिक, अलीना, प्रियजल और अंकित ने गीतों और कविताओं से की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं वर्णिका और समीक्षा ने भी अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। स्वागत भाषण में रफ्तार सिंह ठाकुर ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने हिम संस्कृति संस्था के कार्यों की सराहना की।
एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने आनी खंड के सात बेहतरीन स्कूलों को बेस्ट स्कूल अवार्ड 2025 प्रदान किए। पुरस्कृत स्कूलों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी, राजकीय कन्या विद्यालय आनी, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय आनी, हिमालयन मॉडल स्कूल आनी, सरस्वती विद्या मंदिर आनी, एसडीए मिशन स्कूल आनी और लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी शामिल रहे। इन विद्यालयों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं और बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आनी क्षेत्र के देवी-देवताओं के कारदारों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। देवता शमशरी महादेव, पनेउई नाग, कुलक्षेत्र महादेव ओलवा, व्यास ऋषि देवता, ठाकुर मुरलीधर बटाला जलोड़ी और देवता गडमी नाग शगागी के कारदारों को नवाजा। कारदारों ने मंच से अपने-अपने देवी-देवताओं के इतिहास और मान्यताओं के बारे में संक्षिप्त रूप से महत्वपूर्ण विचार रखे।
हिमाचल प्रदेश के टॉप-10 बेस्ट स्टूडेंट में स्थान प्राप्त करने पर हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के छात्र भव्य शर्मा को विशेष अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही सातों स्कूलों के चयनित छात्रों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजीव सूद की गजल और कविताओं ने समापन को यादगार बनाया। चमन शर्मा ने प्रस्तुत कविता जिंदगी फिर न मिलेगी दोबारा ने उपस्थित दर्शकों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। हिम संस्कृति संस्था के संस्थापक शिवराज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।