फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   students from Aani College selected for NCC

Rampur Bushahar News: एनसीसी के लिए आनी कॉलेज के 30 छात्रों का हुआ चयन

Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आठवीं हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन रामपुर के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय आनी में प्रथम वर्ष की पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस बार आनी महाविद्यालय से 30 छात्रों को एनसीसी में भर्ती होने का मौका मिला है। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के लिए बटालियन से सूबेदार गुरजीत सिंह और हवलदार कुलदीप आए थे। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज ने बताया कि इस बार भी प्रथम वर्ष के छात्रों में खासा उत्साह दिखा और भारी संख्या में छात्र पंजीकरण प्रक्रिया में आए थे लेकिन 30 सीटें होने के कारण 30 छात्रों को भर्ती किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि आनी महाविद्यालय हर साल अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। कैडेट्स एनसीसी के माध्यम से अग्निवीर, वन विभाग के साथ-साथ विभिन्न विभागों में चयनित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed