फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Joint Front holds protest rally in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: भाजपा संयुक्त मोर्चा ने रिकांगपिओ में निकाली आक्रोश रैली

Thu, 20 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP Joint Front holds protest rally in Reckong Peo
रिकांगपिओ में रोष रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा संयुक्त मोर्चा ने रिकांगपिओ में निकाली आक्रोश रैली
विज्ञापन

. कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा
युवाओं के रोजगार के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
कांग्रेस सरकार की चार वर्षों की नीतियों के विरोध में भाजपा संयुक्त मोर्चा ने रिकांगपिओ में आक्रोश रैली निकाली। रैली की अध्यक्षता भाजपा संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवकरण बोरिस ने की। इस दौरान भाजपा नेता सूरत नेगी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए लगभग चार वर्ष होने को हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं, लेकिन आज उन घोषणाओं का कोई अता-पता नहीं है। युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था लेकिन आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान होकर सड़कों पर भटक रहा है। पशु मित्र और वन मित्र जैसी नियुक्तियां स्थायी रोजगार का विकल्प नहीं हैं और युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर मजाक किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कई घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो भी विकास दिखाई दे रहा है, उसमें केंद्र सरकार की योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार की ओर से दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा भी बंद कर दी गई। जहां नए शैक्षणिक संस्थान खुलने चाहिए थे, वहीं कई संस्थानों को बंद किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बागवानों को न तो पर्याप्त सब्सिडी मिल रही है और न ही दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और निर्णयों के खिलाफ भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर प्रदेशभर के सभी जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कहा कि आने वाले समय में मंडल स्तर पर भी ऐसे विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed