फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The police should take strict legal action against reckless drivers

बिगड़ैल चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे पुलिस : डॉ. अमित शर्मा

Thu, 20 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The police should take strict legal action against reckless drivers
रिकांगपिओ में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा करते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा और अन
बिगड़ैल चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे पुलिस : डॉ. अमित शर्मा
विज्ञापन

. उपायुक्त किन्नौर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश
. बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में हुई हालिया सड़क दुर्घटनाओं, सख्त यातायात प्रवर्तन उपायों और पीड़ित राहत योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पिकअप वाहन की हालिया दुर्घटना का जायजा लिया, जिसमें वाहन के पिछले हिस्से (कार्गो एरिया) में बैठी सवारियों सहित कुल 10 लोग सवार थे। यद्यपि इस हादसे में सभी लोगों की जान बाल-बाल बच गई लेकिन मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारियां बैठाने की प्रवृत्ति पर समिति के अध्यक्ष ने गहरी चिंता व्यक्त की। वर्ष 2026 में जिले के दुर्घटना आंकड़ों के विश्लेषण से एक गंभीर स्थिति सामने आई। इस वर्ष दर्ज दुर्घटनाओं में से 12 दुर्घटनाएं पिकअप या मालवाहक वाहनों से संबंधित थीं, जिनमें 9 लोगों की मृत्यु हुई है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ने पुलिस और परिवहन विभाग को मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वाले चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम-राहत (कैशलेस इलाज) योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत अब तक जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 13 लोगों का सफल निशुल्क और कैशलेस इलाज करवाया जा चुका है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि दुर्घटना पीड़ितों को बिना किसी वित्तीय बाधा के तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त दुर्घटना रिपोर्टिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पोर्टल के पूर्ण अनुपालन और यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले चालकों की पहचान के लिए तकनीकी प्रणालियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बैठक का संचालन किया। कहा कि पुलिस विभाग की ओर से संवेदनशील स्थलों पर स्थानीय लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. पुष्प राज, उपजिलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article