फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students enthralled the audience with cultural programmes at DAV College, Kotkhai

Rampur Bushahar News: छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

Mon, 09 Mar 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students enthralled the audience with cultural programmes at DAV College, Kotkhai
कोटखाई डीएवी महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। संवाद 
डीएवी काॅलेज कोटखाई में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद ने वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। महाविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस कार्यक्रम में कॉलेज की सीएससीए के पूर्व प्रधान अशोक चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के साथ उनके सहयोगी जगबीर कंवर और जनभूषण शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीएससीए प्रधान सचिन लजाईक की ओर से मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक समारोह के दौरान पहाड़ी लोक गायकों परीक्षित कश्यप, नीरज दंता, अभिनव टेंपटा और कोटखाई निवासी कृश मिंगरेटा ने अपने गीतों से समां बांधा। सभागार में उपस्थित सभी लोग धारो पांडो लगाओ, औ कमला, तारा लाडीएओ और ओ नीलमा जैसे पहाड़ी गीतों पर झूम उठे। मुख्य अतिथि अशोक चौहान ने अपने संबोधन में कॉलेज के दिनों की यादें छात्रों के साथ साझा करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सीएससीए प्रधान सचिन लजाईक ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पायल राजटा ने किया।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article