फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Strong room and counting center set up at Aani College

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में स्थापित किए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र

Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन

जिला परिषद और पंचायत समिति की गणना से संबंधित तैयारियां संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी में पंचायतीराज चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आनी कॉलेज में स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। मत पत्र तैयार करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मतदान केंद्र पर मतदान के दिन उपयोग की जाने वाली सामग्री भी पूरी तरह से तैयार है। 31 मई को जिला परिषद एवं पंचायत समिति की गणना से संबंधित तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम ने पूरी टीम के साथ राजकीय महाविद्यालय हरिपुर स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का दौरा करके तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं, मतगणना कक्ष और स्ट्रांग रूम को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है और संबंधित टीम को हर हाल में 28 मई को पूर्ण रूप से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। 25 मई को मतगणना कार्य के लिए लगाए गए कर्मियों की प्रथम रिहर्सल खंड विकास अधिकारी कार्यालय में समिति हॉल में होगी। दूसरी रिहर्सल 29 मई को राजकीय महाविद्यालय में स्थित मतगणना कक्ष में होगी। मतदान कर्मियों की दो रिहर्सल हो चुकी हैं। तीसरी रिहर्सल 23 मई को मेला मैदान आनी में होगी। 24 मई को सभी मतदान पार्टियों को अपने पहले चरण के मतदान के स्थल पर रवाना कर दिया जाएगा। कर्मियों के लिए कुल 14 बसें चलाई जाएंगी। 26 मई को 13 पंचायतों, 28 मई को 13 पंचायतों और 30 मई को 12 पंचायतों में वार्ड वाइज बने मतदान केंद्रों में मतदान होगा। पंचायतीराज चुनाव में कुल 48,040 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 2 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 7 प्रत्याशी और 15 पंचायत समिति वार्डों के लिए कुल 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 34 पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 135 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। खनाग और तांदी में प्रधान निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 35 पंचायतों में उप प्रधान के पद के लिए कुल 106 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। खनाग पंचायत में उप प्रधान पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है। पंचायतों के कुल 84 वार्डों के लिए 190 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158(ख) के अनुसार प्रथम चरण के मतदान 26 मई, 2026 के लिए चुनाव प्रचार 24 मई सांय पांच बजे, द्वितीय चरण के मतदान 28 मई, 2026 के लिए 26 मई शाम पांच बजे और तीसरे व अंतिम चरण के मतदान 30 मई शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। खंड विकास कार्यालय आनी में स्थापित नियंत्रण कक्ष सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। किसी सूचना एवं शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01904-299014 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article