फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Strengthening the organization was discussed at the Block Congress meeting

कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य : प्रतिभा सिंह

Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strengthening the organization was discussed at the Block Congress meeting
रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जाती पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह। संवाद
. ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन


. अध्यक्ष लाल चंद ने पार्टी की मजबूती के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की संगठनात्मक बैठक सोमवार को परिधि गृह रामपुर में हुई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का आग्रह किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक ढांचा मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर आम जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली में सामने आ रही विभिन्न कमियों पर भी चर्चा की गई। इन कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने, संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने बारे रणनीति तैयार की गई। वहीं, हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, पार्टी की गतिविधियों को गति देने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। संगठन की कमियों को दूर कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article