फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   state non-gazzeted employee association meeting held in phooh

जमपाल बने अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रधान

Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
state non-gazzeted employee association  meeting held in phooh
ोन्निर जिले के पूह में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
पूह(किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किनौर के पूह खंड की नई कार्यकारिणी का चुनाव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह के सभागार में हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किनौर अध्यक्ष योगराज बईरयान की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में कानूनगो पूह यशपाल नेगी मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से जमपाल सिंह को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पानमा राम को वरिष्ठ प्रधान, रामकली उपप्रधान, जितेंद्र कुमार सचिव, अमृता नेगी सह सचिव, राजकुमार कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र कुमार संयोजक, वीरेंद्र कुमार और राम किशोर को सहसंयोजक चुना गया है। इस दौरान जिला सचिव आनंद गिरी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किनौर अध्यक्ष योगराज बईरयान ने नवनिर्वाचित नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के सभी कर्मचारियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का स्वागत किया और आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छठे वेतन आयोग में कर्मचारियों को दो विकल्प दिए थे किंतु कर्मचारियों को दोनों विकल्पों से कुछ लाभ नहीं हो रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीसरे विकल्प का लाभ देने की घोषणा की। इससे प्रदेश के हजारों कर्मियों को लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर कर्मचारी हितैषी होने का प्रमाण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed