फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State Finance Commission Chairman and MLA Nandlal reached flood affected area Samaj.

Rampur Bushahar News: राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने बाढ़ प्रभावित समेज में राहत कार्यों का लिया जायजा

Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
State Finance Commission Chairman and MLA Nandlal reached flood affected area Samaj.
समेज में आपदाग्रस्त इलाके में राहत कार्यों का जायजा लेते विधायक नंद लाल। संवाद
सड़क और बिजली बहाल करने के दिए निर्देश, अधिकारियों और कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला, कहा- मशीनरी की जरूरत होगी तो करवाएंगे उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदलाल समेज पहुंचे। वीरवार को उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का पुन: दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। बीते आठ दिनों में विधायक का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में यह चौथा दौरा है। उन्होंने प्रशासन के चलाए सर्च ऑपरेशन का भी जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का भी हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें और मशीनरी या उपकरण की आवश्यकता हो उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने बिजली और सड़क के कार्यों का भी निरीक्षण किया और इसे जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पंचायत समिति रामपुर के अध्यक्ष आशीष कायथ भी उनके साथ मौजूद रहे। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष को प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मोहन लाल कपाटिया ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सराहना की और सरकार का आभार जताया। इस मौके पर डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, बीडीसी सदस्य सुदेश कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।

समेज में आपदाग्रस्त इलाके में राहत कार्यों का जायजा लेते विधायक नंद लाल। संवाद

समेज में आपदाग्रस्त इलाके में राहत कार्यों का जायजा लेते विधायक नंद लाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed