{"_id":"61a38e3404ba660ebd41e379","slug":"spot-counseling-started-in-engineering-college-kotala-rampur-hp-news-sml3916811190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला इंजिनियरिंग कॉलेज 30 नंबार तक स्पॉट काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला इंजिनियरिंग कॉलेज 30 नंबार तक स्पॉट काउंसलिंग
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में छात्र और छात्राओं के लिए स्पॉट काउंसलिंग से दाखिले का अंतिम मौका है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से 30 नवंबर तक स्पॉट काउंसलिंग रखी है। इसके तहत कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज मेें भी सिविल मेकेनिकल की खाली सीटें भरी जाएंगी।
इंजीनियरिंग कॉलेज के ज्यूरी के अधीक्षक श्याम नेगी ने बताया कि कॉलेज में 40 सीटें सिविल इंजीनियरिंग और 53 सीटें मेकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए खाली हैं। इन सभी सीटों के लिए 30 नवंबर को एक बार फिर से स्पॉट काउंसलिंग होगी। स्पॉट काउंसलिंग में कोटला कॉलेज के साथ लगते रामपुर, किन्नौर, कुमारसैन और कुल्लू के छात्रों को घर के नजदीक बीटेक करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज रामपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है। यहां पहली बार प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।
स्पॉट काउंसलिंग में फिजिक्स, मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, इंफॉरमेशन टेकभनोलॉजी, बायोलॉजी, इंफोमोटिल, बायो टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, ग्राफिक्स और बिजनेस स्टडी में से किसी तीन विषयों में दस जमा दो परीक्षा पास करने वाले छात्र भाग ले सकते हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के प्रधानाचार्य राकेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने 30 नवंबर को आखिरी स्पॉट राउंड काउंसलिंग का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने छात्र और छात्रों को रहने की व्यवस्था के लिए छात्रावास की व्यवस्था भी उपलब्ध है। छात्रों को दाखिला के लिए मूल प्रमाण पत्रों, अन्य दस्तावेजों और उनकी छाया प्रति के साथ उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है और आवेदन फीस नहीं दिया है वे 1550 रुपये फीस जमा कर सकते हैं।