फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports competition in Matrewal from 10th

Rampur Bushahar News: मतरेवल में खेलकूद प्रतियोगिता 10 से

Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन 10 से 13 अक्तूबर तक मतरेवल में किया जाएगा। चार दिवसीय इस खेल महोत्सव में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। मीडिया प्रभारी राजीव मेहता ने कहा कि फेस्टिवल में वॉलीबॉल, ट्रेल रनिंग, रस्साकशी और मैराथन मुख्य आकर्षण रहेंगे। महोत्सव के तहत अंडर-14 वर्ग में 2 किलोमीटर मैराथन, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 6 किलोमीटर मैराथन, ओपन वर्ग में 8 किलोमीटर मैराथन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 किलोमीटर मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। अंडर-14 और वरिष्ठ नागरिक वर्ग की मैराथन में प्रथम पुरस्कार 2,100 रुपये, द्वितीय 1,100 रुपये और तृतीय 500 रुपये रखा गया है। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में भी प्रथम 2,100, द्वितीय 1,100 और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये दिया जाएगा। ओपन 8 किलोमीटर मैराथन में प्रथम पुरस्कार 3,100, द्वितीय 2,100 और तृतीय 1,100 रुपये रखा गया है। महोत्सव में 5 किलोमीटर ट्रेल रनिंग भी होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 3,100, द्वितीय 2,100 और तृतीय 1,100 रुपये रहेगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article