{"_id":"66d1c276f9511ac935075623","slug":"spartan-boys-won-the-volleyball-competition-by-defeating-volley-blaster-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121021-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्पार्टन बॉयज ने वॉली ब्लास्टर को हराकर जीती वॉलीबाल स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्पार्टन बॉयज ने वॉली ब्लास्टर को हराकर जीती वॉलीबाल स्पर्धा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर नव जवान जागरूक युवक मंडल शाह की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं के मार्ग दर्शन के लिए जागरुकता अभियान का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्पार्टन बॉयज ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, वॉली ब्लास्टर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मान सिंह गूंजी, शिवा फर्लू और साहिल जिष्टु बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने युवाओं को सम्मानित किया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया। युवक मंडल के अध्यक्ष विकास रोल्टा ने कहा कि क्षेत्र और प्रदेश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है। एक सुदृढ़ राष्ट्र का सपने लिए हमेशा युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर नव युवक मंडल के उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, सचिव अंकुुश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्धन सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।