{"_id":"5e8e00488ebc3e76a4210126","slug":"snowfall-rampur-hp-news-sml329912937","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/सांगला। बुधवार सुबह से बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद दोपहर 12 बजे से किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। अप्रैल माह में हुई इस बर्फबारी से समूचा क्षेत्र एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी और बारिश से किसानों-बागवानों को उनकी फसलों के क्षतिग्रस्त होने की चिंता सताने लगी है।
बुधवार को किन्नौर जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, सांगला, रक्षम, छितकुल, रिब्बा रिस्पा, आकपा, मूरंग, रारंग, जंगी, पूह, चांगो, लियो, हांगो, नाको, चूलिंग, नेसंग, रोपा, लिप्पा, आसरंग, ठंगी, कुन्नोचारंग, सुमरा, शलखर सहित अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। उक्त क्षेत्रों में 10 से 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। जिले के निचले इलाकों में दोपहर 12 बजे से बारिश का पोवारी, शौंगटोंग, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा, निगुलसरी और चौरा आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश होती रही। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बारिश होती रही, जबकि श्राईकोटी, 15/20, 12/20 सहित ननखड़ी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर देर शाम तक जारी रहा। वहीं आउटर सिराज क्षेत्र के श्रीखंड महादेव, जलोड़ी जोत सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी और बारिश के कारण किन्नौर जिले के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों चूली, बादाम, बेमी और खुमानी की फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते इन फसलों को नुकसान होने का डर बना हुआ है।
किन्नौर जिले के बागवान जिया लाल नेगी, साना नेगी, अजय नेगी, कुलदीप नेगी, दलीप नेगी, विद्या नेगी, अश्वनी नेगी, विरेंद्र नेगी, यशवंत नेगी, प्रताप नेगी, दीपक नेगी, बद्री नेगी सहित किसान बागवानों ने बताया कि बर्फबारी से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।