{"_id":"67b0907c0a61e11efa023b8c","slug":"snowfall-in-shimla-distt-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129939-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुबह बर्फबारी, दोपहर को खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुबह बर्फबारी, दोपहर को खिली धूप
विज्ञापन
नारकंडा में सुबह के समय बर्फबारी होने से वाहनों की लगी कतारें
नारकंडा और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर/ किन्नौर। रामपुर और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। वहीं दोपहर बाद धूप खिली रही। रामपुर और किन्नौर में सुबह के समय अधिकांश क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से समूचे क्षेत्र में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। नारकंडा में बर्फबारी होने से सुबह के समय वाहन चालकों का आवाजाही करने में दिक्क्तें पेश आईं, लेकिन वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। इस दौरान एनएच प्राधिकरण की जेसीबी मशीनें सड़क को दुरुस्त करने में जुटे रही ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधा इंच बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। रिकांगपिओ से रामपुर, शिमला, रिकांगपिओं से पूह काजा की तरफ वाहनों की आवाजाही जारी रही। किन्नौर जिला में सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें जा रही हैं। रिकांगपिओ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने बताया कि किन्नौर जिले में मौसम के चलते कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ है।