{"_id":"5e1099b98ebc3e87e43313e6","slug":"snowfall-in-rampur-rampur-hp-news-sml319893575","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पांच नारकंडा बाधित, विभिन्न रूटों पर फंसीं निगम की सात बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पांच नारकंडा बाधित, विभिन्न रूटों पर फंसीं निगम की सात बसें
विज्ञापन
रामपुर उपमंडल की ग्रीन वैली गौरा मशनू में साल के पहले हिमपात का एक दृश्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शुक्रवार रात से बदले मौसम के मिजाज के बाद देर रात को रामपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार सुबह ग्रामीण इलाकों की चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं। बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे पांच नारकंडा में वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है, वहीं उपमंडल के विभिन्न ग्रामीणों रूटों पर निगम की सात बसें फंस गई हैं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।
शुक्रवार रात को मौसम में अचानक तबदीली होने के कारण क्षेत्र में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक ऊंचाई वाले इलाकों में रूक-रूक कर बर्फबारी होती रही। इस बर्फबारी के चलते नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया है। छोटे और बड़े वाहनों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। वहीं रामपुर से वाया सुंगरी बाहली रोहड़ू मार्ग भी यातायात के लिए बाधित हो गया है। रामपुर के ग्रामीण रूटों में बर्फबारी के कारण निगम की सात बसें फंस गई हैं। उपमंडल के फांचा, जघोरी और किन्फी में यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा है, जबकि दुर्गम पंचायत काशापाट, कूट, क्याव और दरकाली में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी बस चालकों को हिदायत दी है कि संभव स्थानों तक ही बसों की आवाजाही सुनिश्चित करें। वहीं सड़कें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम गुरबचन सिंह ने बताया कि बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बाधित हो गया है। शिमला के लिए वाया बसंतपुर होकर बसों को भजा जा रहा है। रामपुर से रोहडू, कुल्लू का संपर्क भी कट गया है। सात ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें फंस गई हैं।

आनी में ताजा बर्फबारी के बाद का एक दृश्य।- फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन