{"_id":"6af99ca8a10d8f7bb2067027","slug":"snow-on-the-peaks-of-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174955-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पहाड़ों पर बर्फबारी से लौटी ठंड, बागवानों और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पहाड़ों पर बर्फबारी से लौटी ठंड, बागवानों और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
छितकुल में हुई ताजा बर्फबारी। संवाद
किन्नौर की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर, जलोड़ी जोत में सीजन का पहला हिमपात
निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन. किन्नौर के अधिकतर क्षेत्रों में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
काशापाट और पंद्रह-बीस क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/सांगला/रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों और कुल्लू के जलोड़ी जोत में बर्फबारी हुई, जबकि नारकंडा और कल्पा में भी बर्फ के फाहे गिरे। मौसम में आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। किन्नौर के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, रामपुर बुशहर सहित निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बर्फबारी से बागवानों और पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। सेब बागवानों को आगामी सीजन के लिए अनुकूल ठंड मिलने की आस है, जबकि नारकंडा, कल्पा, सांगला, किन्नौर और जलोड़ी जोत में हिमपात से शीतकालीन पर्यटन कारोबार को गति मिलने की संभावना है। किन्नौर के कल्पा और सांगला में बर्फ के फाहे गिरे। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों छितकुल, रक्छम, बटसेरी, पूह, हांगो, कुनोचारंग, ठंगी, लंबर, नेसंग, रोपा, चुलिंग, लिप्पा, असरंग, सुमरा और सलखर सहित ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई। वहीं, टापरी और भावानगर में ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिला शिमला के नारकंडा में सुबह बर्फ के फाहे गिरे। रामपुर उपमंडल के काशापाट और पंद्रह-बीस क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। रामपुर बुशहर, कुमारसैन और आसपास के निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उधर, कुल्लू के जलोड़ी जोत में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जबकि आनी और निरमंड में दिनभर बादल छाए रहे।
बागवानों और होटल कारोबारियों को जगी उम्मीद
किन्नौर के बागवान विद्या कुमार नेगी, सांबा दोरजे नेगी, विनीत नेगी, पुन्य नेगी, प्रताप नेगी, महेंद्र नेगी और कुलदीप नेगी ने बताया कि बर्फबारी से आगामी सेब सीजन के लिए अनुकूल ठंड मिलने की उम्मीद है। सर्दियों में पर्याप्त बर्फबारी होने से सेब के पौधों को जरूरी चिलिंग आवर्स मिल सकेंगे। इससे आने वाले सीजन में बेहतर फ्लावरिंग और उत्पादन की संभावना बढ़ेगी। वहीं, होटल कारोबारी देव सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी, पृथ्वीराज नेगी, मुकेश नेगी और जसविंद्र नेगी ने बताया कि बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। इससे सर्दियों के पर्यटन सीजन की शुरुआत में ही कारोबार को गति मिल सकती है।
सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारु
किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के बावजूद सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। एचआरटीसी के रिकांगपिओ बस अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने बताया कि बर्फबारी के कारण निगम का कोई भी बस रूट प्रभावित नहीं हुआ है।