फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sloganeering against the Central Government and the Election Commission

Rampur Bushahar News: राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में नेरवा में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
चौपाल ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)।
नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में नेरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को उपतहसील मुख्यालय नेरवा में प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश चौहान की अगुवाई में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए गए। इस दौरान दिनेश चौहान ने कहा कि 6 अक्तूबर को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसदों की ओर से चुनाव आयोग की तरफ शांतिपूर्ण मार्च निकाला जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में लिया, जो लोकतंत्र की मर्यादाओं के खिलाफ है। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed