{"_id":"601ed1318ebc3ed27144995b","slug":"six-thousand-child-will-take-polio-drops-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml3600733127","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में 6 हजार बच्चे गटकेंगे पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में 6 हजार बच्चे गटकेंगे पोलियो खुराक
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में 14 फरवरी को 0-5 वर्ष की आयु वर्ग के 6 हजार बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। डीसी हेमराज बैरवा ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जिले में पल्स पोलियो खुराक पिलाने के लिए सौ बूथ स्थापित किए जाएंगे। इस कार्य के लिए 400 कार्यकर्ताओं की 200 टीमें बनाई जाएंगी। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने और नजर रखने के लिए 13 वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। सौ पोलियो बूथों के अलावा एक मोबाइल वैन भी इस कार्य में लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा पोलियो खुराक लेने से छूट जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता 15 और 16 फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाएंगे। बैठक की कार्रवाई का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने किया। इस मौके पर एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, सहायक आयुक्त मुनीश कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।