{"_id":"6ac789278153ad29680d27c8","slug":"sit-in-protest-demanding-the-restoration-of-the-patarna-road-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-171875-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पटारना सड़क को बहाल करने की मांग को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पटारना सड़क को बहाल करने की मांग को लेकर धरना
विज्ञापन
प्रशासन से बस टीपर पुल तक चलाने की मांग, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा एनएच पर चक्का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (किन्नौर)। वर्ष 2023 की आपदा के समय से बाधित पटारना सड़क की समस्या को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा आनी ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बीच में कुछ समय के लिए सड़क बहाल हुई थी, लेकिन अब कई महीनों से सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप है। बसें केवल कंडुगाड़ तक जा रही हैं। इसके आगे ग्रामीणों को कई किलोमीटर की चढ़ाई पैदल तय करनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से लगातार सड़क को बहाल करने के आश्वासन दिए जाते रहे, लेकिन धरातल पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से टीपर पुल तक बस सेवा शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया था। 29 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान आश्वासन मिलने के बावजूद बस सेवा शुरू नहीं होने पर मोर्चा पदाधिकारियों ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान अधिशासी अभियंता निरमंड ने जनहित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों से फोन पर बात कर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि टीपर पुल तक बस को नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि उनका समय और श्रम बच सके। इससे पहले मोर्चा ने आनी अस्पताल के बाहर भी धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के रिक्त पद भरने, नई एक्सरे मशीन स्थापित करने, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने, नए अस्पताल भवन का लंबित निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, पुराने अस्पताल के बाहर पार्क में बैठने की व्यवस्था करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो एनएच-305 पर चक्का जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में संयोजक पदम प्रभाकर, हीरा लाल जोशी, डोला सिंह, जालम राम, बहादुर सिंह, रोशन, हीरा देवी, कमल दास, लता, सरोज, विद्या और सौरभ आदि मौजूद रहे।