फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sisari fair started with welcome og gods in aani

देवताओं के आगमन से सिसरी मेले का आगाज

Sat, 18 Sep 2021 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कराड़ पंचायत में देवताओं के आगमन के साथ ही
विज्ञापन

ससरी मेले का आगाज हो गया है। शनिवार को स्थानीय देवता चोतरू नाग, आराध्य व्यास ऋषि और नारायण देवता के आगमन पर उनके दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुहान पंचायत के प्रधान हरीश शर्मा ने मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ किया।
मेले में स्थानीय जनता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राचीन समय से मनाए जा रहे इस मेले में जहां लोक संस्कृति से जनता रूबरू हुई तो वहीं स्थानीय बाशिंदों सहित दूरदराज क्षेत्र से आए लोगों ने नाटी डालकर मेले का लुत्फ उठाया। मेला कमेटी अध्यक्ष डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि यह मेला प्राचीन है। कोरोनाकाल के चलते दो वर्षों बाद मेले का आयोजन नहीं हो सका था।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले भाईचारे और मेलजोल के प्रतीक होते हैं। उन्होंने देवी-देवताओं से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा रात्रि सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विभिन्न महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गौतम ठाकुर, आशीष शर्मा, राज केवला, अनिश, रूप सिंह, विक्रम राज, प्रताप कटोच, विजय, पोविंद्र चौहान, इंद्र सिंह, चमन कटोच, लाल चंद, प्रताप ठाकुर, प्रमोद, मस्तराम, अशोक, भूप सिंह, नंदलाल, विपिन, सतीश कटोच और गौरव कटोच सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed