फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Devi Bhagwat Katha Mahapuran begins at Bonda Nag Temple

Rampur Bushahar News: बोंडा नाग मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण शुरू

Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Devi Bhagwat Katha Mahapuran begins at Bonda Nag Temple
बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद
महिलाओं के स्वागत और शोभायात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

नाग देवता और कुंद्रा नाग देवता बोंडा और देवता निंसु धराली की मौजूदगी में होगा कथा का आयोजन
नौ दिवसीय कथा महापुराण में आचार्य रितिका बशिष्ठ कथा का रसपान करवाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल के बोंडा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का रविवार को शुभारंभ हुआ। बोंडा में नाग देवता के मंदिर में नौ दिन तक चलने वाले श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण में धराली के देवता निंसु विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नाग देवता के मंदिर बोंडा में रविवार को सुबह 8:30 बजे कथा वाचक आचार्य रितिका वशिष्ठ और अन्य लोगों का भव्य स्वागत किया गया। अतिथि और जाई भांजों के स्वागत के बाद जलयात्रा और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बोंडा और सराहन क्षेत्र की महिलाओं और अन्य लोगों ने भाग लिया। मंदिर में उपस्थित देवी-देवताओं के पूजन के बाद कथा वाचक ने दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कथा प्रवचन सुनाया। बोंडा नाग देवता मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश लारज़ू ने बताया नाग मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण नौ दिन तक चलेगा। 19 अक्तूबर को पूर्णाहुति के साथ महापुराण कथा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए नौ दिन तक अपराह्न तीन बजे से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शिव शक्ति सेवा समिति सराहन के संस्थापक आचार्य जय चंद शर्मा विशिष्ट, प्रधान दिवान लकट्टू, उप प्रधान ज्योति लाल शर्मा, सचिव गंगा सिंह, खजांची धर्म जीत खिंगटा समेत बोंडा नाग कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

बोंडा में जलयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत कथा  महापुराण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed