फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat Katha will be organized in Theog Lakshmi Narayan Temple

Rampur Bushahar News: ठियोग बाजार भंजन मंडली ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 28 May 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha will be organized in Theog Lakshmi Narayan Temple
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन ठियोग बाजार में कलश यात्रा के दौरान उपस्थित श्रद्धालू
ठियोग लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग( रामपुर बुशहर)। श्री जी महिला समूह और सनातन धर्म सभा के संयुक्त तत्वावधान से ठियोग के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में महिला भजन मंडली ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। इस दौरान सनातन धर्म सभा के सदस्य भी मौजूद रहे। महिला समूह की अध्यक्षा निशा शर्मा ने बताया कि यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होते हुए सुभाष चौक, सब्जी मंडी, पुराने बस स्टैंड और नया बाजार से होते हुए मंदिर पहुंची। इसके बाद मंदिर में कलश स्थापित किया गया। तीन जून तक चलने वाली इस कथा में व्यास राकेश शास्त्री कथा वाचन करेंगे और कीर्तन मंडली भजन प्रस्तुत करेगी। कथा के बाद सात दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय पंचायतों और अन्य धार्मिक संस्थाओं से इस आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed