फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat Katha at Kumsu Temple starts on October

Rampur Bushahar News: कुमसू मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 30 अक्तूबर से

Sun, 11 Oct 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha at Kumsu Temple starts on October
कुमसू में श्रीमद भागवत कथा के आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा करते ग्रामीण। संवाद
मंदिर कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारियां, धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में 30 अक्तूबर से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में रविवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक में धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और आयोजन की रूपरेखा तैयार करने पर मंथन किया गया। मंदिर कमेटी ने अनुष्ठान के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में मंदिर कुमसू में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, कथा के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का माहौल है। कमेटी ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक आयोजन की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को समय रहते पूरा करने का आग्रह किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि इष्ट देवता साहिब के आदेशानुसार धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article