{"_id":"6a391bc888ef0debce07c660","slug":"shrikhand-mahadev-kailash-yatra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163029-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा के लिए चायल पंचायत ने बनवाया 70 फीट लंबा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा के लिए चायल पंचायत ने बनवाया 70 फीट लंबा पुल
विज्ञापन
. 10 से 23 जुलाई तक होगा यात्रा का आयोजन, प्रशासन ने कसी कमर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उत्तर भारत की सबसे कठिन यात्रा में शुमार श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा इस बार 10 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित होगी। इसके लिए यात्रा मार्ग बराटी नाला में चायल पंचायत ने 70 फीट लंबे पुल का निर्माण करवा दिया है। वहीं, बजट का प्रावधान न होने के बावजूद भी चायल पंचायत के प्रधान देवी सिंह ठाकुर और चंदेल ठाकुर के दल ने पुल का निर्माण कर दिया है और अब पुल पर आवाजाही भी शुरू हो गई है। ऐसे में श्रीखंड महादेव यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। 16 जून को हुई यात्रा ट्रस्ट की बैठक में यात्रा को लेकर चर्चा की गई थी। इसके लिए महादेव यात्रा की तैयारियों के लिए निरमंड प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रा के रास्तों को दुरुस्त करने, बेस कैंपों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने समेत अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट जुटा हुआ है। हालांकि, निरमंड प्रशासन ने ट्रस्ट की बैठक से पहले रेकी के लिए टीम भेजी थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड डॉ. जगदीप सिंह राठौर को सौंपी, जिसमें क्षतिग्रस्त रास्तों और पुल का ब्योरा दिया गया। इसमें बराटी नाले का पुल पिछली आपदा में बह गया था, जिसको फिर से निर्माण के लिए प्रशासन ने पंचायत को निर्देश दिए। वहीं, पुल निर्माण टीम के प्रमुख चंदेल ठाकुर ने बताया कि पुल का निर्माण उसी स्थल पर हुआ है, जहां पुराना पुल लगा था। कड़ी मेहनत करने के बाद टीम ने पुल को बनाकर अब आवाजाही के लिए तैयार कर दिया है। यात्रा के रास्तों को भी सुधारा जा रहा है।