{"_id":"68ac3e751d9072268a069aef","slug":"shri-radhastami-festival-in-rampur-on-30th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-142317-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में श्री राधाष्टमी महोत्सव 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में श्री राधाष्टमी महोत्सव 30 को
विज्ञापन
दरबार से सत्यनारायण मंदिर तक निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मंदिर में रातभर चलेगा भजन-कीर्तन का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सत्यनारायण मंदिर में 30 अगस्त को श्रीराधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दरबार से सत्य नारायण मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में रातभर भजन कीर्तन का दौर चलेगा। श्री राधा सेवा समिति एवं भजन मंडली रामपुर की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। भजन मंडली रामपुर के कर्ण शर्मा ने कहा कि 30 अगस्त को शाम 4:00 बजे दरबार से सत्यनारायण मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 9:00 से 12:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रात 12:00 से सुबह 4:00 बजे तक अखंड राधा नाम संकीर्तन का दौर चलेगा। 31 अगस्त को सुबह 5:00 बजे से 6:30 बजे तक अभिषेक एवं मंगल आरती का आयोजन किया जाएगा।