फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shop

एनएच किनारे ट्रक वर्कशॉप और टायर पेंचर की दुकानें रहेंगी खुली

Wed, 08 Apr 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना वायरस के चलते जिला शिमला में कर्फ्यू के दौरान अब ट्रक चालकों और छोटे वाहन चालकों को राहत मिली है। जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे पांच किनारे अब ट्रक वर्कशॉप और टायर पंचर की दुकानों को खोलने की मंजूरी दी है। ये दुकानें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं छोटे वाहनों की रिपेयरिंग और मेकेनिक दुकानें अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक क्रमवार खुलेंगी। इसके अलावा जिले में बीमा कंपनियों को भी कार्य करने की अनुमति सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि लॉकडाउन के 14 दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में राहत और खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए वाहनों की मरम्मत के लिए कोई दुकानें और वर्कशॉप न खुलने के कारण ट्रक चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। वहीं यही हाल निजी वाहनों और खाद्य सामग्री ले जाने वाले छोटे वाहनों का भी था, लेकिन अब जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए ट्रक वर्कशॉप, टायर पेंचर की दुकानों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि एनएच किनारे ट्रक रिपेयरिंग और टायर पेंचर की सभी दुकानें अब खुल गई हैं। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार, मंगलवार और वीरवार को क्रमवार तरीके से छोटे वाहनों की रिपेयरिंग और मेकेनिक दुकानें खुलेंगी, जिनका समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। वहीं बीमा से जुड़ी कंपनियों के दफ्तर भी सुबह 10 से दोपर 2 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रक और वाहन चालकों की परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने और कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed