{"_id":"69959eb9dcc4d95b8e04f991","slug":"sholi-school-teaches-students-the-ill-effects-of-drugs-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-154411-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जो होगा नशे का आदी, उसकी होगी बर्बादी के नारे से गूंजा शोली क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जो होगा नशे का आदी, उसकी होगी बर्बादी के नारे से गूंजा शोली क्षेत्र
विज्ञापन
शोली स्कूल के छात्र छात्राओं ने दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
शोली स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के बताए दुष्प्रभाव
चित्रकला में सपना और भाषण प्रतियोगिता में कविता रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली में बुधवार को एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस दौरान जो होगा नशे का आदी, उसकी होगी बर्बादी के नारे से शोली क्षेत्र गूंज उठा। शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राणा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। कार्यक्रम में के दौरान प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में कविता ने पहला, आयुषी ने दूसरा और वरिष्ठ में पीयूष प्रथम, सूरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे के जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा एक बुरी बीमारी है, जो समाज में एक विष की तरह फैल रहा है। नशे से हमारे शरीर के साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचता है। युवाओं में नशे का प्रचलन कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।