फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   'Shiv Mahapuran Gyan Yagya' begins at Devdhank Temple with a Kalash Yatra

Rampur Bushahar News: कलश यात्रा के साथ देवढांक मंदिर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू

Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
'Shiv Mahapuran Gyan Yagya' begins at Devdhank Temple with a Kalash Yatra
देवढांक मंदिर में शिव महापुराण कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
रामपुर बुशहर। ढंकेश्वर महादेव प्राकृतिक शिवगुफा देवढांक मंदिर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। मंदिर कमेटी की ओर से धार्मिक अनुष्ठान करवाया जा रहा है। एक सप्ताह तक मंदिर में आचार्य पंडित अंकुश शर्मा ज्ञान की गंगा बहाएंगे। मंदिर समिति अध्यक्ष टेक सिंह भंडारी ने कहा कि भगवान भोले शंकर एवं माता गौरा की असीम कृपा से ढंकेश्वर महादेव प्राकृतिक शिव गुफा देवढांक मंदिर में सभी के सहयोग से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भव्य शिव पुराण स्वागत और कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। रोजाना पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कथा प्रवचन का आयोजन होगा। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक सायंकाल आरती और भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। 27 जुलाई को सुबह 8:00 बजे हवन किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे कथा प्रवचन और दोपहर 12:00 बजे पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न होगा। दोपहर 1:00 बजे से भंडारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article