फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shimla main road remained blocked for several hours due to heavy rain

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से कई घंटे बाधित रहा शिमला मुख्य मार्ग

Thu, 14 Aug 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणा क्षेत्रों की कई सड़कें बंद, मंडियों तक पहुंचाने को सेब फंसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। भारी बारिश के कारण बुधवार शाम को नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग पर कई पेड़ गिर गए हैं और कई जगह भूस्खलन भी हुआ। इस कारण कई घंटे तक मार्ग बाधित रहा। देहा और चंबी के बीच का मार्ग अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में यात्री वाहन और सेब से भरे वाहन फंसे रहे। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार को दोपहर बाद करीब एक बजे मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया है। विधायक बलबीर सिंह वर्मा नरैन से खिड़की तक करीब 15 किलोमीटर लंबा का मार्ग पैदल तय किया। विधायक ने बताया कि 15 किलोमीटर लंबे इस भाग में 22 जगह भूस्खलन हुआ है। मलबे के साथ पेड़ सड़क पर आने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। इस 15 किलोमीटर के भाग में लोक निर्माण विभाग ने सड़क को साफ करने के लिए चार जेसीबी लगाई। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ और चौपाल मंडल के एक्सईएन को भी मौके की स्थिति बताई। विधायक ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें अभी तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। विधायक बलबीर वर्मा ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक मौसम साफ रहा, तो अधिकांश सड़कों को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article