{"_id":"5dfb7b5b8ebc3e87dc405ecd","slug":"shed-rampur-hp-news-sml318154892","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन में एनएच से सटे स्थानों पर अस्थायी गो शेडों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन में एनएच से सटे स्थानों पर अस्थायी गो शेडों का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार नगर पंचायत नारकंडा में उपमंडल कुमारसैन में गोसदन के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल ने की। बैठक में एसडीएम कुमारसैन ने बीडीओ नारकंडा, नगर पंचायत, एनएच अधिकारी, वन विभाग, पशुपालन विभाग और एनएच पर लगती पंचायत के प्रतिनिधियों को एक सप्ताह के अंदर संयुक्त रूप से अस्थायी शेडों के निर्माण के लिए स्थान चयन करने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसील कुमारसैन में एनएच पांच के साथ लगते क्षेत्रों में आठ से दस अस्थायी गोसदन निर्माण बारे चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शेड निर्माण ऐसे स्थानों पर करें, जहां पर खुली धूप, पानी और घास आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंनेे अस्थायी गोसदन निर्माण के लिए सभी से अपने विभागों से जरूरी फंड मुहैया करवाने की बात कही।
इस मौके पर तहसीलदार कुमारसैन सुनील कायथ, बीडीओ नारकंडा मृकना देवी, नगर पंचायत नारकंडा अध्यक्ष कमलेश कैंथला, आरओ कुमारसैन नेकराम, आरओ कोटगढ़ मोहन लाल, प्रधान सिंहल नारकंडा हरीश भ्रोटा, प्रधान जार आरती निर्मोही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।