{"_id":"6b042921538f7c60a201d70b","slug":"sharp-drop-in-pea-prices-farmers-concerns-grow-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-175574-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मटर के दामों में भारी गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मटर के दामों में भारी गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
. मौसम की मार के बाद बाजार में भी नहीं मिल रहे अच्छे दा
. किसानों ने सरकार से उचित विपणन व्यवस्था की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। क्षेत्र में मटर की फसल के दामों में भारी गिरावट आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कुछ समय पहले तक मंडियों में 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला मटर अब 20 से 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। इससे मटर उत्पादक किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, इस बार मौसम की मार ने पहले ही मटर की पैदावार प्रभावित की है। ठंड के कारण फसल की वृद्धि प्रभावित हुई, जबकि लंबे समय से पर्याप्त बारिश न होने के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी रही। इसका असर फलियों के विकास पर भी पड़ा है। कई खेतों में फलियां ठीक से विकसित नहीं हो पाइं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुए हैं। किसान प्रेम, रमेश और पूरण ने बताया कि मटर की खेती में बीज, खाद, दवाइयों और मजदूरी पर काफी खर्च करना पड़ता है। कम पैदावार और बाजार में गिरते दामों के कारण अब लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों को उम्मीद थी कि अच्छी कीमत मिलने से नुकसान की भरपाई हो सकेगी, लेकिन बाजार में दाम गिरने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि मटर उत्पादकों को राहत देने के लिए उचित विपणन व्यवस्था की जाए और फसल के उचित दाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।